BHU में पुनर्गठित किया गया महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, रोयना सिंह बनाई गई अध्यक्ष।


BHU में पुनर्गठित किया गया महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, रोयना सिंह बनाई गई अध्यक्ष।

बीएचयू में शुक्रवार को महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का पुनर्गठन कर दिया गया। इस प्रकोष्ठ के गठन का उद्देश्य कैंपस की सभी महिला विद्यार्थियों, कर्मचारियों,प्रोफेसर्स और अधिकारियों के साथ हुए उत्पीड़न तथा असामनता के शिकायत का निवारण करना है।

बीएचयू के कुलपति श्री सुधीर कुमार जैन द्वारा कमेटी गठित करने का उद्देश्य कैंपस को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाकर महिला छात्रा तथा कामचरियो को एक बेहतर तथा सुरक्षित माहौल और वातावरण मुहैया करना है। इस महिला शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एनाटॉमी विभाग की प्रो रॉयना सिंह को बनाया गया है।

बीएचयू में महिला मुद्दों को लेकर 2017 में बीएचयू मुख्यद्वार पर महिला सुरक्षा मुद्दे पर देश का सबसे बड़ा आंदोलन किया गया था। जिसके बाद कैंपस में कई सारे आमूल चूल परिवर्तन हुए। कैंपस में पहली बार महिला चीफ प्रॉक्टर की नियुक्ति की गई तथा कैंपस में सीसीटीवी कैमराज से लैस किया गया, लाइट्स का उचित प्रबंध किया गया। कुछ दिनों तक सब कुछ व्यवस्थित भी चला लेकिन धीरे धीरे सब कुछ फिर ढुल मूल तरीके से होने लगा तथा  लाइट्स और CCTV का मरम्मत नहीं करवाया गया। 

कैंपस में फिर से छिनैती और छेड़खानी बढ़ गई। जिसके बाद कैंपस में सक्रिय छात्र संगठन इकाइयों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के आलसी रवैया से आगे बढ़कर मशाल और डंडा हॉकी लेकर जुलूस निकालकर शोहदो को कड़े शब्दो में चेतावनी देना पड़ा।

और कौन कौन है इस प्रकोष्ठ की सदस्य:-


बीएचयू वीसी श्री सुधीर कुमार जैन के अध्यक्षता में पुर्नगठित प्रकोष्ठ में प्रो. अंजलि वाजपेयी, संकाय प्रमुख, शिक्षा संकाय, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति व पुरातत्व विभाग, कला संकाय की प्रो. पुष्प लता सिंह,  प्रो. अर्चना सिंह, शारीरिक शिक्षा, महिला महाविद्यालय, प्रो. निर्मला होरो, शारीरिक शिक्षा विभाग, कला संकाय, प्रो. विभा त्रिपाठी, विधि संकाय, प्रो. मनीषा मल्होत्रा, अर्थशास्त्र विभाग, सामाजिक विज्ञान संकाय व प्रो. गीता राय, मॉलिक्यूलर एवं ह्यूमन जेनेटिक्स विभाग, विज्ञान संस्थान को सदस्य बनाया गया है। जो हरेक शिकायत के निवारण में अपनी अपनी भूमिका निभाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ