कौन है BHU की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी छात्रा नेहा सिंह, जिसने फिंगरप्रिंट से बना डाला गौ माता का विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग।


कौन है BHU की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी छात्रा नेहा सिंह, जिसने फिंगरप्रिंट से बना डाला गौ माता का विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग।


BHU का वैदिक विज्ञान केंद्र आजकल सुर्खियों में है, कारण है वैदिक विज्ञान केंद्र की दीर्घा में लगी हुई विश्व की सबसे बड़ी फिंगर प्रिंट की मदद से बनाई गई गौमाता की चित्रकला। 
आपको बता दे कि नेहा वैदिक विज्ञान केंद्र से ही शोध की छात्रा है और पहले से ही उनके नाम पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स नाम है।

क्यों खास है यह चित्र :-


नेहा सिंह द्वारा निर्मित इस पेंटिंग की सबसे बड़ी खास बात ही यह है कि यह केवल और केवल उंगलियों के निशान से बनी हुई पेंटिंग है। इसको बनाने में किसी भी प्रकार का ब्रश इत्यादि का प्रयोग नहीं किया गया है। और नेहा सिंह यह दावा करती है कि यह केवल उंगलियों के निशान के मदद से बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी पेंटिंग है।


कितने बार लगाना पड़ा उंगलियों के निशान :-


इस पेंटिंग को बनाने के लिए 672 वर्ग फीट लंबे चौड़े कैनवास पर बनाने के लिए नेहा सिंह को तीन लाख ,पचपन हजार ,चार सौ अठ्ठासी बार बार अपने उंगलियों के निशान को लगाना पड़ा। जिसके बाद यह पेंटिंग दो महीने के अथक प्रयासों के बाद पूर्ण रूप से बनकर तैयार हुई।


इस पेंटिंग को बनाने के पीछे क्या है उद्देश्य :-


वैदिक विज्ञान केंद्र की शोध छात्रा नेहा सिंह जी बताती है कि इस पेंटिंग को बनाने का आइडिया उनको covid के दौरान lockdown में ही आया था। हालाकि इस पेटिंग को बनाने का उद्देश्य पूछने पर नेहा जी ने बताया कि पूरे विश्व को गौ माता का महत्व बताने के लिए ही इसका निर्माण किया गया है।

नेहा सिंह की अन्य उपलब्धियां:-

अपने चित्रकला के माध्यम से सुर्खिया बटोर रही नेहा सिंह पहले ही आठ किताबों लिख चुकी है एवं अभी तक 5 विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। नेहा सिंह इस पेंटिंग के दम पर छठवें विश्व रिकॉर्ड की तैयारी में है।नेहा सिंह अपने अनोखे और  अद्भुत कार्यों से सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में ही लगी रहती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ