BHU केंद्रीय विद्यालय मे, 51 वी. केंद्रीय विद्यालय संगठन, संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का आगाज



केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग द्वारा 51वी. संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का उद्घाटन आज दिनांक 23 अगस्त 2022 को केंद्रीय विद्यालय बीएचयू वाराणसी के प्रांगण में संपन्न हुआ l इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ दिवाकर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिला कर किया गया l उन्होंने बताया कि हम सभी के जीवन में खेल-कूद का महत्वपूर्ण स्थान है।खेल-कूद से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।खेल खेलने से,हम दूसरों के साथ संवाद करना सीखते है। खेल हमें परिश्रम का महत्व सिखाता है, इससे हम अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करना सीखते है।खेल हमें अपने पराभव का नम्रता और शान के साथ स्वीकार करना सिखाता है। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 23 अगस्त से 25 अगस्त तक जारी रहेगा l इस प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय बी.एच.यू. 39 GTC, रिहंद नगर, CRPF फाफामऊ, न्यू कैंट प्रयागराज, बमरोली प्रयागराज, BLW, आई. आई. आई. टी. झलवा, मनोरी इत्यादि शामिल है l


इस प्रतियोगिता के संयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि वाराणसी संभाग के 20 केंद्रीय विद्यालयों से 170 प्रतिभागी हॉकी, शतरंज, तैराकी, टेनिस, जिमनास्टिक और योग श्रेणी में अपनी प्रतिभागीता सुनिश्चित करेंगे  l इस प्रतियोगिता में क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा नियुक्त विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अश्विनी कुमार, खेल प्रशिक्षक प्रभात कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार मिलकर इस आयोजन सफल बनाने हेतु अपना संपूर्ण योगदान दे रहे हैं l

विद्यालय के उप प्राचार्य सुश्री सुधा श्रीवास्तव ने बताया कि इस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता से चुने गए सभी प्रतियोगी केंद्रीय विद्यालय, वाराणसी संभाग का प्रतिनिधित्व  इसी वर्ष अक्टूबर में होने वाले केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में करेंगे l  

इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक आनंद स्वरुप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया l


इस अवसर पर विद्यालय के कला शिक्षक कौशलेश कुमार, ओमप्रकाश पांडे, मुख्य अध्यापक सुशील कुमार, मनोज सिंह, संजय ओझा, आर. सी. तिवारी, चंचल सरना, विनोद त्रिपाठी, संदीप कुमार, अमित कुमार, सौम्या इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ