छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए शिक्षा संकाय के पूर्व डीन ने BHU के कुलपति को 5 लाख रुपये का चेक दिए


आज शिक्षा संकाय,काशी हिन्दू विश्वविद्यालयके पूर्व संकाय प्रमुख प्रो.एच.सी.एस. राठौर ने BHU कुलपति प्रो.सुधीर कुमार जैन को प्रतिदान 2022 आर्थिक योगदान पहल के तहत 5 लाख रु का चेक भेंट किया। उन्होंने यह राशि चिकित्सा विज्ञान संस्थान के आयुर्वेद संकाय के बी.ए.एम.एस. में आर्थिक रूप से पिछड़े विद्यार्थी के लिए स्कॉलरशिप हेतु दी है। हाल ही में कुलपति महोदय द्वारा विश्वविद्यालय से जुड़े पूर्वर्ती छात्रों आर्थिक सहयोग के लिए प्रतिदान अभियान चलाया था। अभी तक विश्ववविद्यालय से जुड़े कई लोगो ने छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के साथ साथ अन्य सहायता प्रदान किये हैं।

अपने पुत्र की याद में 

शिक्षा संकाय के प्रो. राठौर ने अपने पुत्र जो काशी हिन्दू हिन्दू विश्वविद्यालय के ही चिकित्सा विज्ञान के  तंत्र विभाग, आयुर्वेद संकाय, में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुके स्वर्गीय डॉ. गौरव सिंह राठौर के नाम पर स्कॉलरशिप शुरु करने के लिए ये राशि विश्वविद्यालय को भेंट की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ