KV BHU के बच्चों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाला गया #आजादी_का_अमृत_महोत्सव



BHU  केंद्रीय विद्यालय (KVS वाराणसी संभाग) में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा मुहिम के अंतर्गत में विद्यालय के कला शिक्षक चित्रकार कौशलेश कुमार कुशल नेतृत्व में  विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं द्वारा 200x200  फिट (40,000 वर्गफीट) का विराट क्षेत्रफल मे (रंग मल्हार  कार्यशाला में तैयार सैकड़ों देशभक्ति थीम पर चित्रित छाता एवं हजारों तिरंगा झंडा हाथ में लिए छात्रों द्वारा)  हर घर तिरंगा लिखा गया, जिसके उपरांत प्रभात फेरी-तिरंगा यात्रा बीएचयू परिसर में निकाला गया l  जिसमें हजारों छात्रों ने हाथ में चित्रित छाता एवं भारतीय तिरंगा लहराते हुए कई देश प्रेम से ओतप्रोत नारो का उद्घोष किया l
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी  भारतीय को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करता है।


ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में राष्ट्रीय ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारा निजी संबंध स्थापित करता है, बल्कि यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ दिवाकर सिंह ने तिरंगा यात्रा के  महत्व को समझाते हुए छात्रों को समझाया कि हमें भी अपने वतन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए l

विद्यालय के उप प्राचार्य श्रीमती विनीता सिंह ने आजादी का अमृत महोत्सव के महत्व  को बताया l

कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के कला शिक्षक चित्रकार कौशलेश कुमार ने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी  दीया l इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में नवाचार एवं कलात्मक कार्य का विकास होता है l इतने विशाल एवं भव्य मैदान में हर घर तिरंगा लिखना, यह बच्चों को प्रेरित करती है बड़े-बड़े कला आयोजनों के लिए l


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ